जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ वीके सिंह ने उमड़े जन सैलाब एवं पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ दाखिल किया नामांकन

तीर्थ नगरी से विजय का संदेश पुनः होगा भगवा मय पूरा प्रदेश— लक्ष्मणाचार्य
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले छठवें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रयागराज भाजपा प्रत्याशी डॉ वीके सिंह ने उमड़े जन सैलाब एवं पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ लगभग सारस्वत पहले से पदयात्रा करते हुए 1:30 बजे फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल एवं सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी की गरिमामई उपस्थिति में 8 प्रस्तावक क्रमशः रेखा सिंह बृज कुमारी पांडे आरती यादव अरविंद विश्वकर्मा आशीष कुमार रामाधार बिंद सिद्धनाथ मौर्य आलोक कुमार कोल के साथ चार सेट में अपना नामांकन किया lनामांकन के पूर्व सारस्वत पैलेस पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद विधायक एवं जिला प्रभारी लक्ष्मणाचार्य ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को गति देने के लिए प्रयागराज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ वीके सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया l
उन्होंने डॉ वीके सिंह की होने वाली विजय को सबका साथ सबका विश्वास और सब का विकास की विजय बताते हुए अग्रिम बधाई भी दी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिकता का परिचय देते हुए अहर्निश कार्य किया है सभी बधाई के पात्र हैं l
उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक प्रयागराज के जनक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मार्गदर्शन उनकी लोकप्रियता और उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या और उत्साह देखकर विजय का दावा और भी मजबूत हो जाता है l
फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हमने जो पौधा लगाया था डॉ वीके सिंह उसको और पुष्पित पल्लवित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिससे प्रयागराज जिला प्रदेश के सबसे सुंदर जिलों में शीर्ष पर हो। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह विधायक विक्रमाजीत मौर्य विधायक प्रवीण पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विधायक राजमणि कोल विधायक नीलम करवरिया विधायक डॉ अजय भारती एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि ने सभा को संबोधित किया l
डॉ वीके सिंह का जोरदार स्वागत मंच पर उपस्थित यमुनापार प्रभारी ओंकार केसरी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी यमुनापार अध्यक्ष डॉ विभव नाथ भारती पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य पूर्व विधायक अशोक बाजपेई पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता अमरनाथ यादव कमलेश कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडे विभूति नारायण सिंह रणजीत सिंह रामरक्षा द्विवेदी अमरनाथ तिवारी शिवदत्त पटेल कन्हैया लाल पांडे अशोक सिंह जीत लाल तिवारी अरुण अग्रवाल अजय पांडे आलोक सिंह पीयूष रंजन निषाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। नामांकन कार्यक्रम में राम शंकर शुक्ला प्रदुम जयसवाल शिवेंद्र मिश्र नंदलाल पटेल अशोक चौधरी रमेश पांडे विजयलक्ष्मी सिंह आरती राय पार्षद रतन दीक्षित पार्षद अमन बलेचा पार्षद पवन श्रीवास्तव पार्षद मनोज कुशवाहा पार्षद आशीष गुप्ता राजेश केसरवानी दिलीप चतुर्वेदी राजू पाठक प्रमोद जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा दिनेश पटेल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे



