Latest

गीता ज्ञान एकेडमी परिवार ने पत्रकारों को किया सम्मानित

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) गुरुवार को स्थानीय नगर पंचायत के बगल स्थित गीता ज्ञान एकेडमी प्रबंध तंत्र द्वारा स्थानीय मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। बीते 5 महीने से कोरोना महामारी के प्रकोप में भी लगातार घर परिवार की चिंता न करते हुए समाज के हित में काम करने वाले कलमकारों को स्थानीय नगर पंचायत के गीता ज्ञान एकेडमी विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा गुरुवार को सम्मानित किया गया ।विद्यालय के संचालक जयशंकर मिश्रा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता कृष्ण मुरारी द्विवेदी शशी ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। इस दौरान शशी द्विवेदी ने कहा कि देश में इस आपदा काल में भी अपने घर परिवार की चिंता न करते हुए लगातार समाज में लोगों के साथ रहकर खबरों को पहुंचाने का काम करने वाले सभी पत्रकार बधाई के पात्र हैं और पत्रकारों द्वारा लगातार समाज के हित में काम किया जा रहा है ।जयशंकर मिश्रा विद्यालय संचालक ने कहा कि सभी मीडिया कर्मी पूरी तन्मयता के साथ इमानदारी से समाज की सेवा निशुल्क तौर पर कर रहे हैं इसलिए हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए ।इस दौरान प्रमुख रुप से श्यामाकांत शुक्ल, महेंद्र प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र सोनी, कालिका तिवारी, श्यामाकांत तिवारी, रमेश तिवारी ,राजेश कुमार सिंह ,अजय मिश्रा, महेश पांडे ,मनीष पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button