Latest

लूट व दूकान जलाने के वाँछित अपराधी किए गए गिरफ्तार

शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शंकरगढ़ की पुलिस को आज दो सफलता हाथ लगी जिसमे एक गार्ड को गोली मारने का वाँछित था। दूसरा दुकान को नुकशान पहुचाने के आरोपी बम के साथ हत्थे चढ़ा।दोनोंआरोपियो के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अवधेश कुमार शुक्ला वाँछित शातिर अपराधियों की धर पकड़ करने हेतु चलाये जा रहे अभियान को गंभीरता से लेते थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने थाना शंकरगढ़ पर 26-12-20 को एनटीपीसी के गार्ड को गोली मारने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे में वाँछित चल रहे एक और अपराधी राकेश कोल पुत्र स्व०ननकऊ नीबी लोहगरा बारा को एनटीपीसी नहर के पुलिया से गिरफ्तार किया।इसीक्रम में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई अनवेंद्र थानापर वादी राजू द्वारा खुद की दुकान चलाये जाने के बारे में दी गई तहरीर पर दर्ज मुकदमे के वाँछित जुगुनू गिहार नि.कुचुबधियान टोला शंकरगढ़ को मुखबीर की सुचना पर पटहट तिराहा रानीगंज से चार नाजायज देशी बम के साथ शिकंजे में लिया है।

Related Articles

Back to top button