Latest

ददरी मेला चेतक प्रतियोगिता के प्रथम विजेता बना अजय कुमार का घोड़ा बोल्ट

बलिया ( अनुराग दर्शन समाचार ) ददरी मेले के नन्दी ग्राम के समीप चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता का खिताब चेतक मुज्जफरपुर (बिहार) के निवासी अजय कुमार के दोनों घोड़ों को दिया गया। चेतक अजय का घोड़ा “बोल्ट” को चुना गया।
तीसरे स्थान पर और चौथे स्थान मुन्ना सिंह का घोड़ा रहा। सफल प्रतियोगिता के घुड़सवारों को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शील्ड और साफा पहना कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की चेतक प्रतियोगिता में कुल २8 घोड़ों ने प्रतिभाग किया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के हस्तक्षेप से फाइनल में विवाद होने के बाद दो राउंड की घोड़सवारों को दौड़ लगानी पड़ी तब निर्णय हो सका। चेतक प्रतियोगिता के लिए सात-सात घोड़ों को प्रतिभाग के लिए मैदान के चार राउंड निर्धारित किया गया था। जिसके फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने मैदान का तीन राउंड ही लगा के बाद ही अपने को विजयी घोषित कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ,जिसे सूलझाते हुए अधीशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने पुन: दौड़ कराने का निर्णय लिया। जिसमें बोल्ट नामक घोड़ा पहले स्थान पर रहा। चेतक प्रतियोगिता के लिए मैदान के चारों ओर बैरिकेटिंग करने के बाद भी विशाल जनसमूह उमड़ा। जिसे व्यवस्थित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैदी से लगने के साथ ही निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पुन्ना सिंह नपा अध्यक्ष अजय कुमार सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button