जल्द भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पद

एमएनएनआईटी ने शुरू की आवेदनों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एमएनएनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के सापेक्ष 4100 आवेदन आए हैं। संस्थान ने आवेदनों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू मई में होगा। उम्मीद है कि नए सत्र में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ज्ञात हो कि संस्थान में सितंबर 2019 में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन लिया गया था। कोविड के चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। संस्थान दोबारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों पर विज्ञापन जारी कर 20 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिया। भर्ती में 2700 नए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि पूर्व के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में छूट थी। पहले 1300 ने आवेदन किया था। यानी अब 113 पदों के सापेक्ष 4100 दावेदार हैं।
संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि अलग-अलग ब्रांचों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के सापेक्ष 2700 नए और 1400 पुराने छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदनों की स्क्रीनिंग शुरू है। मई में इंटरव्यू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो नए सत्र में शिक्षकों की नियुक्ति पूरी हो जाएगी।



