मां जगदम्बा स्वरूप सभी कन्यायो से लिया आशीर्वाद – महंत बलवीर गिरी

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में नवरात्रि के नवमी के दिन मठ के पीठाधीश्वर महन्त बलबीर गिरी द्वारा कन्या पूजन किया गया।
कन्या पूजन में बाघम्बरी मठ में सांसद रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं । प्रयागराज की नवरात्रि के पावन पर्व में नवमी के दिन श्री मठ बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज में बड़े धूम धाम से कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । बाघम्बरी मठ के महन्त बलबीर गिरी द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया साथ ही जगत जननी मां जगदम्बा से यह प्रार्थना किया की समस्त भारतवर्ष में खुशहाली आए मां जगदम्बा स्वरूप सभी कन्यायो का आशीर्वाद ग्रहण किया। कन्या पूजन में विशेष रूप से प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं सर्वप्रथम सांसद ने कैलाशवाशी महन्त नरेन्द्र गिरी महाराज को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया और भावुक हो गईं । सांसद ने कहा पूज्य नरेन्द्र गिरी महाराज प्रयागराज के सिरमौर अभिभावक और हम सभी के प्रेरणाश्रोत थे । उन्होंने कहा पूज्य महाराज जी का स्नेह सदैव मुझे मिलता रहता था । आज वो हम सब के बीच नही है यह हम सब के साथ प्रयागराज की अपूरणीय क्षति है । पूज्य नरेन्द्र गिरी महाराज की कमी सदैव प्रयागराज को खलेगी। साथ ही सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बाघम्बरी गद्दी के महन्त बलबीर गिरी महाराज के साथ कन्या पूजन में भाग लिया और कन्याओं का पूजा पूजन किया। कन्या पूजन में कैलाशवाशी नरेन्द्र गिरी जी के गुरु श्री हरिगोविंद पुरी जी महाराज एंव श्री केशव पुरी जी महाराज उपस्थित रहे।




