हज यात्रा – 2021 का निरस्तीकरण- ‘नंदी‘

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज, नागरिक उड्डयन एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ ने आज बताया कि कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब सरकार ने केवल सऊदी नागरिकों एवं सऊदी अरब में रह रहे प्रवासियों को ही हज यात्रा-2021 की अनुमति दी है, इसलिये अन्तर्राष्ट्रीय ज़ायरीन के लिये हज यात्रा- 2021 की यात्रा निरस्त रहेगी। मंत्री नंदी ने बताया कि सऊदी अरब के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज यात्रा-2021 हेतु सर्कुलर-7 जारी कर प्राप्त आवेदनों को निरस्त कर दिया है, इसलिये अब हज यात्रा-2021 हेतु भारत से कोई भी यात्री हज के लिए प्रस्थान नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति 10, ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ-1 द्वारा सर्कुलर पत्रांकःजी-11/1686/एसएचसी/2021 दिनाक 24/6/2021 जारी कर दिया गया है, और हज यात्रा -2021 का पूरी तरह से निरस्तीकरण कर दिया गया है।


