नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस खत्म हो चुकी है।टीडीपी द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे से लोकसभा में बहस की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने सदन में अपनी बात रखी थी। मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी विपक्ष के सवालों का जवाब दिया।
12 घंटे की लंबी चर्चा के बाद अब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया गया। जिसमें प्रस्ताव के समर्थन में 126 सांसदों ने वोट किया जबकि इस प्रस्ताव के खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया। इस प्रक्रिया में कुल 451 सांसदों ने भाग लिया। मतदान से पहले सांसदों को वोटिंग के बारे में बताया गया।



