Latest

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों को साकार करना- डॉक्टर बीबी अग्रवाल

भाजपा ने निकाली अखंड भारत संदेश यात्रा ,यात्रा का हुआ जगह-जगह पर भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के द्वारा अखंड भारत संदेश यात्रा निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व करते हुए भाजपा नेता डॉक्टर बीबी अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का सपना था कि भारत की एकता और अखंडता बनी रहे और भारत एक अखंड राष्ट्र बने उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी के सपनों को पूरा करने के लिए भारत को अखंड राष्ट्र बनाने के लिए जन जन तक संदेश पहुंचाने के लिए यह यात्रा सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को अखंड राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना कदम बढ़ा चुकी है ‌ जिसका प्रमाण है कश्मीर के अंदर धारा 370 को हटाना और श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण का कार्य किया जाना उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजन अखंड भारत का निर्माण करना है क्योंकि अखंड भारत के निर्माण से ही भारत की वैभवशाली संस्कृति और मजबूत होगी और पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगी अखंड भारत के निर्माण से ही मानवता सुरक्षित होगी और धरती सुरक्षित होगी। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी एवं सांसद केसरी देवी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने किया यह यात्रा सृजन हॉस्पिटल सिविल लाइन के प्रांगण से आरंभ होकर जानशेन गंज ,घंटा घर ,चौक बहादुरगंज राम भवन ,कोठा पारचा ,बैरहना ,नैनी शंकर ढाल, नैनी बाजार से होते हुए सरगम चौराहे पर समापन हुई। इस दौरान यात्रा के स्वागत हेतु जगह-जगह पर स्वागत द्वार एवं स्वागत मंच लगाए गए यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर वंदे मातरम और भारत माता की जय कारा लगाते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button