कांग्रेस का सत्ता में लौटना तय – अंशुमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर कांग्रेस द्वारा अंतिम दिन बुधवार को कबीर आश्रम से फांसी इमली तक रवि पासी के नेतृत्व में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई । जो प्रीतम नगर, धूमनगंज, सुलेम सराय से होते फांसी इमली पहुँच नुककड सभा में तब्दील हुई । अध्यक्षता करते शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस की सरकार का आना तय है । कहा कि खाने से लेकर अन्य जरूरी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोगों को जरूरत की चीजों का मिलना मुश्किल है । प्रभारी प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला,यात्रा प्रभारी अवधेश मिश्रा राहुल मिश्रा अतुल , पंकज, राधेश्याम रहे । इसी प्रकार एडीसी से निकली यात्रा थाने वाली सड़क से हौली व बीच वाली सड़क से होते भार्गव कोठी पर नुककड सभा में लोगों ने जनविरोधी सरकार को जम कर कोसा । विजय मिश्रा, नफ़ीस अनवर , देवी पांडेय, भोले सिंह, अनूप त्रिपाठी, अंजुम नाज़, नयन कुशवाहा, जावेद उर्फी, हिमांशु केसरवानी, अजेंद्र गौढ़, पियूष तिवारी,अरशद अली, संभव साहू, असीम भरद्वाज,आफताब एवं यात्रा प्रभारी दिनेश पांडेय के अतिरिक्त सभी वार्ड अध्यक्ष गण शामिल थे ।




