Latest

नैनी जेल में कोविड-19 हेल्थ सेंटर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। केन्द्रीय कारागार नैनी मे तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जेल परिसर में 120 बेड की क्षमता वाला कोविड-19 हेल्थ सेंटर बनाया गया है। शनिवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, सीएमओ गिरिजाशंकर बाजपेयी, एसडीएम करछना अकांक्षा राना आदि जेल का निरीक्षण करने पहुंचे।
डीएम ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से वहां की व्यवस्था और असुविधा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को गैस सिलेंडर, दवाइयां, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जेल में बने 120 बेड की क्षमता वाले इस कोविड हेल्थ सेंटर में तीन चिकित्सक और छह वार्ड ब्वॉय की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button