भाजपा से अल्पसंख्यक को जोड़ने में लगे हैं दिन-प्रतिदिन-सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय मंत्री,मंडल प्रभारी, प्रयागराज कमिश्नरी प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह प्रयागराज ने कहा कि सिख समुदाय में जागरूकता की कमी है कुछ पाने के लिए जागरूक नहीं हैं।
हर सिख को एकजुटता के साथ जागरूक होकर आवाज उठानी पड़ेगी सिख समुदाय के लिए संघर्ष करता रहूंगा लेकिन आपको भी पूरा साथ देना पड़ेगा तभी सार्थक सफलता मिलेगी हम कोई धनी सिख नहीं हैं।
लेकिन हर अच्छे काम के लिए जिस से सिख समुदाय को राहत मिलती है उसके लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
सरदार पतविंदर सिंह प्रयागराज ने कहा कि सिख समाज की प्रदेश में स्थिति ठीक नहीं है हम चाहते हैं कि अपने समाज को विकास की ओर ले जाएं इसलिए प्रदेश में भाजपा से सिखों को जोड़कर अपनी शक्ति को बढ़ाना होगा हम अपने समाज को
राजनीतिक प्रशासनिक और न्यायिक पद में अधिक से अधिक लोगों को बैठेयें,इसके लिए सरदार पतविंदर सिंह प्रयागराज समाज को जागरूक कर रहे हैl
