पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामपूजन पटेल को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामपूजन पटेल का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ रसूलाबाद घाट पर दोपहर बजे सम्पन्न हुआ । मुखाग्नि उनके बड़े बेटे शान्ति स्वरुप पटेल उर्फ बच्चा ने दी। पूर्व मंत्री की लंबी बीमारी के बाद सोमवार को सुबह 9 बजे निधन हो गया था l 81 वर्षीय समाजवादी नेता को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ही उनके घर पहुंच कर श्रध्दांजलि अर्पित की थी एवं सपा प्रमुख मा मुलायम सिंह यादव ने फोन पर उनके परिजनों से बात कर दुख जताया है ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल की शव यात्रा आज सुबह 11 बजे उनके तेलियरगंज आवास से सुबह 11बजे रसूलाबाद घाट के लिए शुरू हुई जिसमें राजनैतिक हस्तियों के साथ ही अधिवक्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों, ग्रामीणों के साथ हजारों की संख्या में लोग अपने चहेते नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए l पूर्व केंद्रीय मंत्री की अंत्येष्टि में सपा नेता राज्य सभा सांसद विश्वभर प्रसाद निषाद, सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व मंत्री रामानंद भारती,पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, अंसार अहमद, विधायक विक्रमजीत मौर्य, प्रवीण कुमार पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,राधे श्याम पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, सत्य वीर मुन्ना,पूजा पाल, विज्मा यादव, दूध नाथ पटेल,शिव सेवक सिंह, रवि मिश्रा, आर एन यादव,दिनेश पटेल, राजेश यादव, महावीर यादव, दान बहादुर मधुर, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, अशोक बाजपेयी, मुकुंद तिवारी, संदीप यादव, गीता पासी, डॉ बृज भान यादव, त्रिलोकी सिंह, वकील अहमद, आदि सहित हजारों लोग शामिल हुए l



