Latest

रामबाग में पूछताछ काउंटर निजी कंपनी के हवाले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के रामबाग स्टेशन पर पूछताछ काउंटर की जिम्मेदारी निजी कंपनी के हवाले हो गई है। अब रामबाग स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर एक कंपनी के कर्मचारी बैठने लगे हैं। वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ काउंटरों को एक निजी कंपनी के हवाले किया गया है। इसी में प्रयागराज के रामबाग स्टेशन भी शामिल है। एक जुलाई से प्रयागराज रामबाग का पूछताछ काउंटर (फेस टू फेस इंक्यावरी) पटना की निजी कंपनी संभालने लगी है। यहां एक सीट पर तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। पूछताछ खिड़की से यात्रियों को ट्रेनों और कोच के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रयागराज रामबाग के अलावा छपरा, बलिया, सीवान, मऊ, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, देवरिया सदर, मंडुवाडीह, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी, सलेमपुर और औडि़हार पर भी निजी एजेंसी से काम कराने के लिए टेंडर निकाले गए थे। इसके तहत एक जुलाई से 30 जून 2024 तक अनुबंध किया गया है।

Related Articles

Back to top button