प्रदेश

BJP विधायक के विवादित बोल, कहा- मोदी हैं भगवान राम के अवतार

बलिया। अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों मे बने रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत भूमि पर भगवान ने मोदी को एक अवतार के रुप में भेजा है.

उन्होंने कहा कि भगवान ने राम के रूप में मोदी को, लक्ष्मण के रूप में अमित शाह और हनुमान के रूप में योगी को भेजा है. राम, लक्ष्मण और हनुमान की जोड़ी भारत भूमि पर राम राज्य की कल्पना को साकार करेगी. ईवीएम का बटन मोदी की सेना चलाएगी और दुर्योधन का राज्य समाप्त होगा.

गौरतलब है कि उन्नाव रेप को लेकर भी बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि घटना के वक्त कुलदीप सिंह सेंगर वहां मौजूद नहीं थे. सुरेंद्र सिंह ने रेप की घटना को प्रायोजित बताते हुए कहा था, ‘मनोवैज्ञानिक आधार पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी तीन चार बच्चों की मां से रेप नहीं कर सकता है. ऐसा संभव ही नहीं है. यह उनके (सेंगर) खिलाफ साजिश है.

बता दें, हाल ही में एक और विवादित बयान देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि समाज में आई रेप जैसी विकृति के लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते. 15 वर्ष तक के बच्चों और बच्चियों की विशेष निगरानी होनी चाहिए. अपने बच्चों का संरक्षण करना अभिभावकों का धर्म होता है, लेकिन वह अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे. वे जवान लड़कों और लड़कियों को स्वच्छंद रूप से व्यवहार करने और विचरण के लिए छोड़ रहे हैं. यही रेप जैसी सामाजिक विकृति का प्रमुख कारण है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button