परिणाम पर भड़के कांग्रेसी, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में जिला की सरकार के मुखिया यानी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने पर कांग्रेसी भड़के हुए हैं। कांग्रेसियो ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। रविवार को चौक जवाहर स्क्वायर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। समीक्षा बैठक करने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस सचिव और शहर प्रभारी राघवेंद्र सिंह कहा कि सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बूथ पर बीस यूथ की टीम तैयार करेगी। जो पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने और बीजेपी से मुकाबले के लिये कारगर साबित होगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस सचिव और नगर निगम में पार्टी के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐसा लग रहा था जैसे जनादेश के अपहरण के किए भाजपा सरकार नंगा नाच करने पर उतारू है। समीक्षा बैठक में मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को विधानसभा चुनाव में सत्ता से दूर करने की शपत भी ली।
बैठक की अध्यक्षता तस्लीम उद्दीन और संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया।
इस दौरान राघवेंद्र सिंह, नफीस अनवर, तस्लीम उद्दीन, हसीब अहमद, विनय दूबे, राजकुमार शुक्ल, सिब्बतैन बब्लू, इशरत अली, अंजुम नाज, राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, नयन कुशवाहा, दीपचंद्र शर्मा, इरशाद उल्ला, नफीस कुरैशी, दरख्शा कुरैशी, सचिन पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद रहे।




