
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज तेज धूप व गर्मी को देखते हुए राहगीरों को माथुर वैश्य सभा चौक प्रयागराज के महिला मंडल द्वारा हाटकेश्वर मंदिर पर शर्बत,पेठा,एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से फ्रूटी, बिस्कुट, टॉफी, एवं नमकीन के पैकेट का वितरण किया गया। संस्था की सभी महिलाओं ने रोड पर चल रहे तो सभी राहगीरों को रोक रोक कर उनको शरबत और पानी पिलाया। महिला मंडल की अध्यक्ष ने आई हुई सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सभी महिला मिलकर निरंतर यह प्रयास करते रहेंगे।




