Latest

माण्डा: प्रेम-प्रसंग में हुई थी विजय की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

( अनुराग शुक्ला/ अभिषेक मिश्रा ) माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाक़ाई क्षेत्र के खवास का तारा में बुधवार की मध्यरात्रि विजय राज बिन्द नामक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी,जिसमे अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

माण्डा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो दिन के अंदर हत्यारे गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश,एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने माण्डा इंस्पेक्टर को दो दिनों के अंदर खुलासा करने का सख्त निर्देश दिया था।

वहीं शनिवार की दोपहर सर्विलांस मुखबिरी जरिये पुलिस को सूचना मिली कि हत्या मे शामिल दो आरोपी क्षेत्र के टिकरी में मोटरसाइकिल से कहीं निकलने की फिराक में हैं।

इस दौरान एसओजी प्रभारी वृंदावन राय मय टीम व माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, एसएसआई संजय भारद्वाज मय टीम इलाके में घेराबन्दी कर दो अभियुक्त चन्द्रशेखर पटेल उर्फ प्रियांशु पुत्र राम सूचित पटेल निवासी बेदो थाना औद्योगिक प्रयागराज व धनन्जय पटेल पुत्र अभयराज पटेल निवासी जगौती थाना करछना को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की जमा तलाशी में हत्या में प्रयुक्त एक अदद चापड़, मृतक का वीवो मोबाइल,मोटरसाइकिल, दोनो अभियुक्तो के खून की बूंदों समेत कपड़े बरामद किए गए।

बतादें की पुलिस की पूछताछ में चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि मृतक विजय का मेरी चचेरी बहन से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। दोनो एक दूसरे से मिलते जुलते भी थे,जो हमे अच्छा नही लगता था। उक्त आरोपी ने बताया कि कई दफा मना करने के बाद भी दोनो का मिलना बंद नही हुआ,जिसकी वजह से मैंने दोस्त के साथ उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार करने वाली माण्डा पुलिस टीम को अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पच्चीस हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button