ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए सपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सत्ता पक्ष के इशारे पर अनावश्यक दबाव बनाने से बाज आए प्रशासन – योगेश
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा l 5 सूत्रीय ज्ञापन में ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली रोकने, सत्ता के इशारे पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सदस्यों को बेवजह परेशान करने,सपा प्रत्याशियों के नामांकन को किसी भी दशा में खारिज नहीं करने, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों, रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई रोके जाने तथा सभी विकास खण्डों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है l
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा है कि जिस तरह से नामांकन पत्र वितरण के पहले ही दिन से सत्ता धारी दल के दबंगों द्वारा शृंग वेर पुर में सपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना पाण्डेय को नामांकन फार्म लेने से रोका गया उससे साफ जाहिर है कि सत्ता धारी दल के लोग दबंगई पर उतारू है l श्री यादव ने जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन सत्ता के इशारे पर सदस्यों के साथ किसी भी तरह की बेजा कार्रवाई से बाज आयें l
इस अवसर पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव,संदीप पटेल, वजीर खान, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, राम दुलार यादव, मेराज आरिफ, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, कल्लू यादव, आशीष पाल, आदि मौजूद रहे l




