अल कौसर सोसाइटी ने मलिन बस्तियों के होनहार बच्चों को किया सम्मानित
इलाहाबाद। आज अल कौसर सोसाइटी की ओर से त्रिवेणी बांध स्थित नवनिर्माण आश्रम पर वंचित तपके बच्चों को शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बानाने हेतु स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मलिन बस्ती के उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए तथा संस्था द्वारा लालकोठी, कुष्ठाश्रम, परेड़, त्रिवेणी बांध के करीब 40 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया।

जिन्हें पठन – पाठन सामग्री दी गई।महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं नाजिया नफीस ने लालकोठी मलिन बस्ती की प्रियंका सोनकर को जिसने हाई स्कूल परीक्षा में 420 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी (70%)तथा परेड़ मलिन बस्ती के शुभम 59.78% और कमलेश 58% के साथ द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया को सम्मानित किया।

महापौर ने बस्ती वालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियां बेटों से हर मामले में बेहतर इसलिए वह अपने बच्चों में अन्तर किये बिना बेटियों को अच्छी परवरिश के साथ ही साथ अपने बेटों को अच्छे संस्कार भी दें।

रिटायर्ड आई.ए.एस. आर.एस वर्मा ने बच्चों को पढ़ने लिखने को प्रेरित किया और कहा कि अल कौसर की वंचित तपको को शिक्षित करने की महिम में संस्था के साथ हैं।नाजिया ने बस्ती वालों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बस्ती वालों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही उन्हें इससे जोड़ा जायेगा।

पूर्व पार्षद राजेश निषाद ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि वह इस पुनीत कार्य में संस्था के साथ है।संस्था की ओर से गुड़िया और अनन्या ने महापौर का पुष्प देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में एडवोकेट सौम्या श्रीवास्तव, तस्लीम आरिफ, रेनू,अनीता, पार्षद अरुण सोनकर, विवेक साहू, नीरज गुप्ता, गौरव,हर्ष, प्रवेश मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


