Latest

माण्डा क्षेत्रवासियों के सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे इंस्पेक्टर माण्डा, लाउडस्पीकर से क्षेत्रवासियों से की गई अपील

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर माण्डा इंस्पेक्टर ने रविवार की शाम सड़क पर उतरकर व्यापारी व आम जनमानस से अपील किए। उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करें । अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले लॉकडाउन इसलिए लगाया गया है। ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके सड़क पर अनावश्यक घूमते हुए कोई भी व्यक्ति अगर पाया जाएगा तो माण्डा पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी आपको बता दें इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की लगातार थाना क्षेत्र के चौराहों व गाँवो में भ्रमण कर लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। उक्त इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्रवासियों से लगातार माण्डा पुलिस अपील कर रही है । कि सड़क पर बेवजह ना निकले, बहुत ही जरूरी कार्यों से बाहर निकले मास्क लगा कर। इंस्पेक्टर माण्डा ने दुकानदारों को चेताया है कि बगैर मास्क के दुकानदार किसी ग्राहक को सामान नहीं देंगे। इसी भारतगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार राय ने कस्बे में भ्रमण कर लॉक डाउन का पालन कराया। इसी तरह दिघिया चौकी प्रभारी राम बहादुर सिंह ने चौकी क्षेत्रों के चौराहों पर भ्रमण कर लॉक डाउन का पालन कराया गया।

Related Articles

Back to top button