ब्लाक प्रमुख चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पर्यवेक्षक से मिले सपाई

प्रमाणपत्र नहीं होने पर आधार कार्ड को पहचान का विकल्प माना जाय
सपा प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावक, समर्थक को परेशान कर रही इलाका की पुलिस – योगेश
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों का एक प्रतिनिधि मंडल आज चुनाव पर्यवेक्षक से स्थानीय सर्किट हाउस में मिलकर ब्लाक प्रमुख चुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग की है l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने शिकायत की है कि पूरे जनपद में अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रमाणपत्र भाजपा के लोंगो द्वारा जबरन रख लिया गया है l और अब सत्ता की हनक का इस्तेमाल कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है l निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा पहचान के लिए आधार कार्ड का विकल्प माना है l अतः आधार कार्ड दिखाकर वोट देने की अनुमति दी जाय l इसका प्रचार मीडिया में भी किया जाय l सपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सपा के प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को प्रताड़ित कर उनको नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है l सोराव थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में ही सोराव के प्रत्याशी श्रीमती महेश देवी के पति अमर सिंह पासी, सपा के विधान सभा अध्यक्ष बच्चा यादव, ब्लाक अध्यक्ष के एल पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं को थाने उठा लाई l रात भर थाने में बैठाए रखा और सुबह शान्ति भंग के आरोप में चालान कर दिया l इसी तरह से शंकर गढ़ की प्रत्याशी गुलाब कली के प्रस्तावक श्रीमती फूल कली यादव को शंकर गढ़ की पुलिस रात भर थाने में बैठाए रखा l ज्ञापन में कहा गया है कि शृंग वेर पुर के भाजपा प्रत्याशी राम चन्द्र फौजी जो एक आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं इन्हें चुनाव के दिन नजर बंद किया जाय l मतदान केंद्र प्रत्याशी के घर से दूर संस्कृत पाठ शाला में ही रहने दिया जाए l इस ब्लाक को अति संवेदन शील घोषित कर भारी पुलिस बल तैनात किया जाए l
ज्ञापन देने वालों में योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, सन्तोष यादव, नाटे चौधरी, राम सूरत यादव, विजय यादव मुन्ना,संदीप यादव बिट्टू भारतीय, आशीष पाल, श्रीकांत यादव, सुभाष गुप्ता, पुष्पेन्दद्र यादव, शिव शंकर विश्वकर्मा आदि रहे l

