Latest

भाजपा ने मांडा में चुनाव आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

वोटरों के हाथ में डिवाइस युक्त घड़ी लगी मिली, शिकायत पर प्रशासन ने उतारा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी ने मांडा में भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि धन, बल, और छल के सहारे चुनाव जीता गया है । उन्होने कहा है कि वोटरों को डिवाइस युक्त घड़ी हाथ में लगाई गई थी । सपा जिला अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा घड़ी उतरी गई है । डिवाइस युक्त घड़ी लगाकर वोटरों को फोटो खींचकर दिखाने का दबाव बनाया गया है ।  गुप्त मतदान की धज्जियां उड़ाई गई है । सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button