Latest

मांडा में लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर,दहशत

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर, बीती रात अहोपुर गांव का मामला

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाकाई क्षेत्र के अहोपुर गाँव मे बीती रात चोरों ने घर मे घुसकर लाखों का जेवरात उड़ा दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
माण्डा के दिघिया चौकी परिक्षेत्र के अहोपुर गांव निवासिनी पूजा शुक्ला पत्नी सतीश चंद्र शुक्ला ने दिघिया चौकी पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती रात तकरीबन एक बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया तो जानकारी होने पर शोरगुल किया गया। इस दौरान शोरगुल पर चोर हार,दो मंगलसूत्र,झुमका,बिजली,सुई-धागा,बिंदिया,नथिया,छागल,सोने की चेन सहित लाखों के जेवरात लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं पीड़िता ने स्थानीय दिघिया चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button