Latest

कर्मचारियों का दो वर्ष का वेतन डकार गये अधिकारी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा प्रयागराज ने वन विभाग में कार्यरत श्रमिकों का वेतन विगत 2 वर्ष से न करने के कारण धरना एवं प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न हुई है। वन विभाग के द्वारा लूट खसोट करके फर्जी तरीके वेतन कोषागार से निकालकर विभाग के द्वारा बंदर बाट कर लिया है। आज विभागीय कर्मचारियों के सामने पेट के लिए रोटी, तन ढकने के लिए कपड़ा, बीमारी से ग्रसित होने पर दवा के लिए तरसना पड़ रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष विजय श्याम तिवारी ने कहा कि यदि यथाशीघ्र वेतन का भुगतान न किया गया और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध जाँच कराकर प्राथमिकी दर्ज करा कर शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही न की गयी तो संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी प्रयागराज महोदय से अनुरोध करके कार्यवाही हेतु अनुरोध करेगा। अगले चरण में वन विभाग के जनपदीय कार्यालय का घेराव करके अपर मुख्य सचिव वन विभाग के सज्ञान में ले आकर कार्यवाही करनें हेतु अनुरोध किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button