Latest

पेट्रोल- डीजल की महंगाई से गुस्से में लोग- फुज़ैल हाशमी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव फुज़ैल हाशमी ने कहा है कि पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों के बढती महंगाई से लोगों में गुस्सा है । बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है । हाशमी भगवत पुर ब्लाक में महंगाई को लेकर 7 से 17 जुलाई के पार्टी के राज्य व्यापी आंदोलन के बावत जागरूकता अभियान में बोल रहे थे । केंद्र और प्रदेश की मोदी एवं योगी सरकार को जनविरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क के रूप में सरकार ने कुल मिला कर 28 लाख करोड़ वसूला है । आयकर और कारपोरेट टैक्स से ज्यादा कमाई तो सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों से कर ली है । सरकार की आम जनता से इस लूट के खिलाफ लोगों को सड़कों पर आना होगा । प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा आवाम के हितों के लिए छेड़े अभियान की प्रशंसा करते हुए हाशमी ने प्रदेश में 2022 में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार की पुनर्वापसी का दावा किया । अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष संदीप सरोज ने किया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button