
नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अति गंभीर बनी हुई है। उन्हे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। जहां पूरा देश उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहा है तो वहीं विकिपीडिया ने पूर्व प्रधानमंत्री को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उन्हे जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ तो तुरंत इसे हटा दिया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार नजर रखे हुए हैं। वह कल देर शाम उनका हालचाल जानने एम्स गये थे और उनका उपचार कर रहे डाक्टरों से बातचीत की थी। वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए राजनेता लगातार एम्स पहुंच रहे हैं। आज सुबह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।



