Latest

एसएससी: ट्रांसलेटर भर्ती ‘पेपर टू’ में 1070 सफल

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 के पूपर टू का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। अभिलेखों के सत्यापन के लिए 1070 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। पेपर वन का परिणाम 19 जनवरी को घोषित हुआ था जिसमें 1688 अभ्यर्थी सफल थे। पेपर टू 14 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। जो अभ्यर्थी सत्यापन के समय मौजूद नहीं रहेंगे उनका अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा। अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। सफल और असफल अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर 22 जुलाई को अपलोड किए जाएंगे जो 11 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button