उत्तर प्रदेश बचाना है तो बसपा की सरकार बनाना है, हर बूथ जीतकर बसपा ही बनाएगी सरकार

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहुजन समाज पार्टी विधान सभा बारा- 264 में सेक्टर- 14, बूथ संख्या- 297, 298 कोहड़िया और बूथ संख्या-300 बांसी में प्रयागराज मण्डल के मण्डल सेक्टर प्राभारी एडवोकेट रामबृज गौतम की अध्यक्षता में बूथ की समीक्षा बैठक की गयी। मण्डल सेक्टर प्राभारी एडवोकेट रामबृज गौतम और बसपा नेता डा.आरपी गौतम ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जिन्हें दलितों से ही नहीं बल्कि दलित महापुरुषों और संतों से भी नफरत है वे खुद को समाजवादी बोलते हैं और छत्रपति साहूजी महाराज को नकार कर किंग जार्ज को गले लगाते हैं। संत रविदास से उन्हें चिढ़ है इसीलिए तो उनके नाम पर बने जिले से संत रविदास का नाम मिटा देते हैं। वे माता रमाबाई को भी खारिज करते हैं और काशीराम के नाम को मिटा कर ख्वाजा के नाम को गजट करते हैं। डा. अम्बेडकर की जगह उन्हें आलम से प्यार है। ये वही हैं जो आरक्षण बिल फाड़ते हैं और सत्ता में आते ही आतंकियों के मुकदमे वापस लेते है। नेता द्वय ने आगे बताया कि बसपा शासनकाल में पूरे प्रदेश में भयमुक्त, अपराधमुक्त माहौल था। सर्वसमाज में खुशहाली व्याप्त थी। नौजवानों को रोजगार मिला था। जरूरतमंदों को रोटी कपड़ा मकान मिला था। बहन कुमारी मायावती ने आम जनता की तखलीफ़ को अपनी तखलीफ़ समझकर कार्य किया था। प्रदेश के भीतर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कालेज, महाविद्यालय, इंटर कालेज आदि का निर्माण कर नौजवानों को रोजगार और नई पीढ़ी को पढ़ने लिखने का सुंदर अवसर दिया था। आज प्रदेश में लाइन आर्डर सहित सभी मोर्चे पर योगी सरकार फेल हो गयी है ऐसे में यूपी का प्रदेश नागरिक बहन मायावती को पुनः पांचवी वार मुख्यमंत्री देखना चाहता है। पूर्व संयोजक बामसेफ शैडो अमरनाथ निडर और पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुरील ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी बहुजनों की अपनी राष्ट्रीय पार्टी है जिसका राष्ट्रीय नेता बहन कुमारी मायावती जी है जिनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता है। 2022 में बहनजी की सरकार लाना है लाना है। समीक्षा बैठक में शिवशंकर पाल, हेमन्त कुमार दीपांकर, शंकर सिंह पटेल, असर्फी लाल, अमृत लाल, राजनारायण, दयाशंकर सिंह, राजेश कुमार राव, प्रभाकर सिंह, राधेलाल, प्रेमशंकर, प्रयागदीन, जगजीवन, आदि उपस्थित रहे।



