मीरजापुर प्लेटफार्म पर मां ने दिया शिशु को जन्म

मीरजापुर जीआरपी पुलिस की तत्परता व सावधानी से जच्चा बच्चा सुरक्षित
( सुमित पांडेय ) मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। जीआरपी पुलिस ने अपनी तत्परता व सूझबूझ से प्लेटफॉर्म पर बैठी महिलाओं के सहयोग से प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने प्लेटफार्म पर ही बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को बेगम पत्नी महबूब निवासी साकिम तिथियां जिला पूर्णिया बिहार 35 वर्ष अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से किशनगंज की यात्रा महानंदा एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-4 बर्थ नंबर 18,20 पर यात्रा कर रही थी । यात्रा के दौरान उक्त महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन के रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचने के उपरांत अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर उतर गई तथा जब इसकी सूचना प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह को दिए। कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य महिलाओं से उक्त महिला यात्री बेगम की सहायता करने के लिए प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उक्त महिला के प्रसव पीड़ा के दौरान काफी सहयोग किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने जीआरपी पुलिस के इस कार्य की सराहना की।


