Latest
प्रयागराज से चित्रकूट जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पान की गुमटी में घुसी, पाँच घायल

( अनुराग शुक्ला )चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )।आज प्रयागराज से चित्रकूट जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस रैपुरा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक पान की गुमटी में जा घुसी। फिर गुमटी सहित खाई में पलटी गई । जिससे गुमटी में बैठी दो बच्चियों सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस सवार यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांचों घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती करवाया गया। रोडवेज की बस की जो इलाहाबाद प्रयागराज से होकर चित्रकूट के लिए जा रही थी । हल्की बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित हो गई सभी बस खाई में जाकर गिरी । जिससे लोग घायल हो गए। मौके पर थाने की पुलिस मौजूद है । नौकरी की जानकारी जुटाई जा रही है।



