अग्रवाल समाज की कुल देवी महालक्ष्मी के विश्वस्तरीय भव्य विशाल मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ

( अनुराग शुक्ला )नई दिल्ली (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ,नई दिल्ली द्वारा आयोजित अग्र कुल की पावन धरा अग्रोहा धाम पर अद्भुत एवं आलौकिक अग्रोहा शक्ति पीठ में राजाधिराज महाराज भगवान अग्रसेन की अराध्य, अग्रवाल समाज की कुल देवी महालक्ष्मी के विश्वस्तरीय भव्य विशाल मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता लालू मित्तल ने बताया हरियाणा के हिसार जिले में स्थित महाराजा अग्रसेन की राजधानी एवं कर्मभूमि अगरोहा मैं विश्व का सबसे बड़ा लक्ष्मी जी का मंदिर अद्वितीय होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, किसान आंदोलन एवं सुरक्षा कारणों से पधार नहीं पाए। RSS के वरिष्ठ प्रचारक डॉक्टर इंद्रेश कुमार, RSS के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम चंद गोयल जी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ,उत्तराखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ,हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष तथा उत्तराखंड से राज्यसभा के सांसद समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नरेश बंसल जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ,अन्य गणमान्य अतिथियों , पूरे देश से पधारे अग्रवाल बंधु एवं उत्तर प्रदेश की पूरी टीम प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल ,महामंत्री अनुराग अग्रवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष , प्रदेश युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सुनील गोयल, विशाल अग्रवाल, मुदित अग्रवाल ,नरेश कंसल महेश चंद्र अग्रवाल, अन्य जनपदों से पधारे बंधु ,जिला महामंत्री प्रमोद बंसल, श्याम जी अग्रवाल,,नरेश कंछल आदि अनेक बंधुओं को महालक्ष्मी मंदिर के भूमि पुण्य लाभ ,शुभ अवसर प्राप्त हुआ। संगठन की ओर से सभी का स्वागत अभिनंदन विशेष माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके हुआ।




