बसपा के लिये बहुजन समाज को पुनः एकजुट होना होगा
पटेल, पाल, कुशवाहा समाज पुनः बसपा के साथ जुड़ रहा है
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बारा विधानसभा के सुरबलसाहनी के अम्बेडकर चौक स्थित शाहूजी नगर के सरदार पटेल गार्डेन में सर्वेश अम्बेडकर मुख्य सेक्टर संयोजक प्रयागराज मिर्जापुर फैजाबाद मण्डल की अध्यक्षता में एकदिवसीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया । प्रयागराज मिर्जापुर फैजाबाद मण्डल के मुख्य सेक्टर संयोजक विश्वनाथ पाल ने सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुये कहा कि पिछड़े वर्ग संख्या के आधार पर जो भागीदारी बसपा में मिली वो भागीदारी न कांग्रेस ने न भाजपा ने और न सपा ने दी है चाहे विधानसभा चुनाव में टिकट देना हो या सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल करना हो। बसपा ने बीस लाख नौकरियां अपने चौथे कार्यकाल में निकाली जिसमे पिछड़े वर्ग को साठ प्रतिशत नौकरियां पिछड़े समाज को मिली है। पिछड़ा समाज वर्तमान लोकतंत्र में सन 1984 से बसपा के बनने से पूर्व देख ले कि कांग्रेस के समय मे कितने विधायक, सांसद, मंत्री और किसी राज्य के मुख्यमंत्री हुए है अगर हुए है तो सन 18984 के बाद हुए है वो भी बसपा के बढ़ते जनाधार की वजह से। मण्डल सेक्टर प्राभारी घनश्याम पटेल और जगन्नाथ कुशवाहा ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज किस प्रकार से डा. अम्बेडकर का सहयोग किया और अपने राज्य में पचास प्रतिशत पिछडो का आरक्षण दिया। नेता द्वय ने आगे बताया कि शिक्षा के जनक राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले ने आज से पहले सर्वसमाज में शिक्षा की ज्योति जलाई उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के लिये स्कूल खोला। ऐसे महापुरुषों के कार्यो को बसपा संस्थापक कांशीराम साहब ने गली गली गाँव गाँव रात रात कैडर के माध्यम से बताया और पूरे बहुजन समाज को एकजुट किया। आज बहुजन समाज को पुनः एकजुट होने की जरूरत है।
सम्मेलन में शिवशंकर पाल, हरिश्चंद्र कुरील, जगदम्मा कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सुधाकर सिंह, शंकर सिंह, मान सिंह, कमल सिंह, दीवान सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, शिव शंकर सिंह, राम नेवाज पाल, अरविंद पाल, रामबली पाल, हीरालाल पाल, दिनेश पाल, सूरज कुशवाहा, मानिक चन्द कुशवाहा, हेमन्त दीपांकर, असर्फी लाल, सत्य देव, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




