Latest

शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज का प्रयागराज आगमन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज पंचकोशी यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम पर प्रयाग पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनंत श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने संगम तट पर पंचकोशी यात्रा के पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। उसके बाद अपने त्रिवेणी मार्ग दक्षिणी पटरी स्थित शिविर में पहुचे।पूज्य शंकराचार्य भगवान 15 दिनों तक अपने शिविर में रहकर राष्ट्र के अभ्युदय और देश तथा सनातन धर्म के विरोधियों के समूल उन्मूलन के लिए तथा देश की सेना को भगवान शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें, जिससे वे देश के वाह्य और आंतरिक शत्रुओं का विनाश कर सकें, इसके लिए साधना करेंगे |

Related Articles

Back to top button