Latest

पीडीए का बुल्डोजर माफिया अशोक यादव का पुश्तैनी मकान ढाहया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में माफियाओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद से शुरू हुई कार्रवाई दिलीप मिश्र, बच्चा पासी, राजेश यादव, पप्पू गंजिया, विधायक विजय मिश्र, प्रदीप महरा के बाद झूंसी के अशोक यादव का मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल और पीडीए की टीम बुल्डोजर के साथ अशोक यादव के घर पहुंची । तो खलबली मच गई। पुलिस ने अशोक यादव के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए बुल्डोजर से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
झूंसी छतनाग निवासी अशोक यादव के खिलाफ झूंसी थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पीडीए के अधिकारी अशोक यादव के घर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मकान अवैध निर्माण है। इसे ढहाया जाएगा। इसको लेकर पहले अशोक के घरवालों विरोध की कोशिश लेकिन बाद में शांत हो गए। पीडीए का बुल्डोजर माफिया अशोक यादव का पुश्तैनी मकान ढहा रहा है।
अशोक यादव के खिलाफ 16 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें गैंगेस्टर के तीन, हत्या और हत्या के प्रयास के चार, चोरी का एक, जान से मारने की धमकी का चार, साजिश का दो, आम्र्स एक्ट का एक सहित कई अन्य मुकदमें दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button