Latest
लोक कल्याण व कोरोना से मुक्ति के लिए आज होगा गंगा पूजन
( आनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंगलवार को शाम 5:00 बजे मां गंगा का भव्य पूजन और आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। लोक कल्याण और करो ना वह मारी से मुक्ति के लिए होने वाले इस आयोजन में महंत नरेंद्र गिरि अध्यक्ष अखाड़ा परिषद, स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी, महंत शिवानंद श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, स्वामी करुण नंद रामकृष्ण मठ प्रयागराज, स्वामी धरानंद मनकामेश्वर मंदिर और अवधूत महाराज श्री रूप गोरिया मठ विशेष रूप से शामिल रहेंगे। यह जानकारी अनंत पाण्डेय मीडिया प्रभारी तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल युवा वाहिनी ने दी।



