Latest
बेटियों एवं महिलाओ की सुरक्षा व समस्याओ को लेकर एडीजी जोन ने अधिकारियो के साथ की बैठक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महिलाओ एवं बेटियों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर जनपद प्रयागराज की पुलिस प्रशासन गंभीर है।उनकी सुरक्षा व समस्या को काउंसिलिंग को लेकर आज सोमवार को प्रयागराज परिक्षेत्रीय कार्यालय पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में एक (गोष्ठी) मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें प्रयागराज जनपद के बेटियों एवं महिलाओ की सुरक्षा एवं समस्याओं को त्वरित निस्तारण मुद्दे पर मंथन किया गया।बैठक में एडीजी जोन के साथ पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीपीओ प्रयागराज तथा परिवार परामर्श केन्द्र एवं रिटायर्ड पीपीएस सदस्य आदि शामिल रहे।




