ईद उल अज़हा पर मस्जिदों मे सरकारी गाईड लाईन के अनुसार ही पढ़ी जायगी नमाज़

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ईद उल अज़हा (बक़रीद)के पर्व पर कोविड गाईड लाईन के अनुसार जो शासन व प्रशासन स्तर से गाईड लाईन जारी की गई है उसी के अनुसार बुधवार को मस्जिदों मे ईद ए क़ुरबाँ की विशेष नमाज़ अदा की जायगी।मदरसा अनवारुल उलूम के प्रधानाचार्य व शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद जवादुल हैदर रिज़वी ने शहर व तमाम ग्रामीण इलाक़ो की मस्जिदों के मुतावल्ली व इन्तेज़ामकारों को यह ताकीद की है की किसी भी सूरत मे मस्जिदों मे कोविड गाईड लाईन का उलंघन न होने पाए।सभी मस्जिदों के इन्तेज़ामकार शत प्रतिशत सरकारी गाईड लाईन का पालन करते हुए ही मस्जिद मे नमाज़ीयों के हाँथों को सेनीटाईज़ कराने के बाद ही मस्जिदो मे नमाज़ीयों का प्रवेश सुनिश्चित करें।वहीं इमाम ए जुमा वल जमात हसन रज़ा ज़ैदी ने ईद उल अज़हा की नमाज़ मे लोगों से कम संख्या मे आने की अपील की कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे मे हमे अपने परिवार को सुरक्षित रखने और अपनी जान बचाने के पहले फरीज़े का भी ध्यान रखना होगा।सब कुछ ठीक रहा तो आईन्दा साल सभी पर्व अपनी पुरानी परम्पराओं के हीसाब से होंगे।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने सावन के महिने को दृष्टिगत रखते हुए सभी मुस्लिमो से अपील की के दूसरे धर्मों का सम्मान करें क़ुरबानी के मास या अवशेष को इधर उधर सड़को पर न फेंकें।किसी प्रकार के फितने और इशतेआल की बातों को तवज्जो न देते हुए एक अच्छे हिन्दुस्तानी होने का सबूत पेश करें।
*मस्जिदों मे ईद उल अज़हा पर किन मस्जिदों मे कब होगी नमाज*
शहर भर की मस्जिदों मे ईद उल अज़हा की विशेष नमाज़ की तय्यारी कर ली गई है।कोविड गाईड लाईन के नियमानुसार मस्जिद में मात्र ५० लोगों का ही प्रवेश हो पायगा।मस्जिद के इन्तेज़ामकारों ने लोगों से अपील की है की मस्जिद के क़रीब के लोग ही मस्जिदों मे आएँ बाक़ी लोग अपने अपने घरों मे ही नमाज़ का एहतेमाम कर नमाज़ ए ईद ए क़ुरबाँ अदा करें।धार्मिक एवं सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार करैली के बैतुस्सलात मे प्राताः ७ बजे मौलाना नय्यर रिज़वी,मस्जिद गदा हुसैन खाँ मे प्राताः ८ बजे मौलाना जाबिर अब्बास,मस्जिद ए मोहम्मदी करैली लेबर चौराहा प्राताः ८:३० बजे मौलाना वसी हैदर ,मदरसा जमीयतुल अब्बास करैली वीआईपी कालोनी प्राताः९ बजे मौलाना सै०कल्बे अब्बास रिज़वी,मस्जिद ए खदीजा करैली प्राताः ९:३० बजे मौलाना ज़रग़ाम हैदर,मस्जिद क़ाज़ी जी बख्शी बाज़ार प्राताः ९:३०बजे मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी,मस्जिदे नूर दायरा शाह अजमल प्राताः९:३० बजे मौलाना साक़िब हुसैन,शिया जामा मस्जिद चक मानसरोवर प्राताः१० बजे मौलाना व इमाम ए जुमा सै०हसन रज़ा ज़ैदी की क़यादत मे ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जायगी।मस्जिद गदा हुसैन के मुतावल्ली आफताब हैदर,मस्जिद काज़ी साहब के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी,मस्जिद ए मोहम्मदी के मुतावल्ली इतरत नक़वी,मस्जिद ए खदीज़ा के मुतावल्ली हसन आमिर,मस्जिद ए नूर के मुतावल्ली आग़ा अली क़ासिम समेत अन्य मस्जिदों के पेश इमाम व इन्तेज़ामकारों ने नमाज़ ए ईद उल अज़हा की तय्यारी मुकम्मल करते हुए मास्क और हाथों को सैनिटाईज़ के बाद ही मस्जिद मे लोगों को प्रवेश कराने की बात कही।ओलमाओं ने बुज़ुर्गों व छोटे बच्चों को मस्जिद मे न लाने की भी अपील की।




