VIDEO: पुलिस अधिकारी पर भड़के विधायक कहा- लातों के भूत बातों से नहीं…
इलाहबाद.। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद दौरे पर शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई अपनी सियासी रौब में दिखे ।
मुख्यमंत्री संगम और लेटे हनुमान जी का दर्शन करने के बाद मठ बाघंबरी गद्दी मठ पहुंच रहे थे। जहां केवल महंतों संतों और मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के प्रवेश की अनुमति थी।
इसके अलावा किसी भी अन्य सदस्य की एंट्री वर्जित थी।
ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पहुंचे जिन्हें SP गंगा पार सुनील सिंह ने गेट पर रोका और कहा कि अंदर जाने की अनुमति नहीं है । वही हर्षवर्धन बाजपेई अपने आपे से बाहर हुए कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते…तुम लोग लातों से ही बात समझते हो।
बता दे कि हर्षवर्धन बाजपेई शहर उत्तरी के विधायक हैं इसके पहले जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को फोन पर गाली देने का आरोप लग चुका है।




