Latest

मेला प्रशासन कार्यालय के निकट कटवा दिया हरा पेड़

प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार माघ मेले के लिए काम कर रही संस्थाओं ने परेड मैदान की लाल सड़क के पास एक हरे भरे पेड़ को काट दिया। पुराने पीपल के पेड़ को काट दिया गया और अब इस पेड़ में केवल तना व बीच का सूखा हिस्सा बचा है। प्रयागराज में पितरों को तर्पण करने आने वाले लोग इसी पेड़ की छांव के तले भोजन तैयार किया करते थे। परेड मैदान में प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कार्यालय के ठीक सामने लाल सड़क व त्रिवेणी मार्ग के बीच के मैदान पर पीपल का एक पुराना पेड़ है। पेड़ को शुक्रवार की शाम कुछ लोग काट रहे थे। इसकी सभी हरी शाखाओं को काट दिया गया। पूरा पेड़ शाम को सिर्फ एक सूखी लकड़ी दिख रहा था। इसी पेड़ से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पीएम की लैंडिंग के लिए हेलीपैड बन रहा है। बताया जा रहा है कि इसी हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। फिलहाल पेड़ को काटे जाने के बाबत पूछने पर मेलाधिकारी शेष मणि पांडेय और मंडलायुक्त संजय गोयल ने कहा कि कोई जानकारी नहीं है। वहीं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री का कहना है कि पेड़ काटा नहीं गया है, छंटाई हुई होगी, वो समय के साथ जरूरी होता है।

Related Articles

Back to top button