Latest

दागी स्कूल की जाएगी मान्यता, अभ्यर्थी को किया डिबार

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2019 में प्रयागराज के परीक्षा केंद्र से एक रोल नंबर के दो उत्तरपत्रक (ओएमआर शीट) मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। अभ्यर्थी को आयोग की सभी परीक्षाओं से हमेशा के लिए डिबार करने के साथ ही दागी स्कूल जेआरडी पाल इंटर कॉलेज थरवई की मान्यता समाप्त करने के लिए और संबंधित पदाधिकारियों को अन्य विद्यालय में भी कोई दायित्व न देने के लिए शासन को अतिशीघ्र पत्र लिखने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार संबंधित केंद्र, केंद्र अधीक्षक, निरीक्षक और प्रबंधक को भी भविष्य में आयोग की सभी परीक्षाओं से डिबार किया है और अन्य सभी आयोगों को भी आवश्यक समुचित कार्रवाई के लिए बहुत जल्द पत्र भेजा जाएगा। इस प्रकरण में आयोग ने स्वत: संज्ञान लेने के बाद जांच की जिसमें केंद्र पर्यवेक्षक, संबंधित अंतरीक्षक और अभ्यर्थी को अपना-अपना पक्ष आयोग के सक्षम अधिकारी के समक्ष मौखिक और लिखित रूप में रखने के लिए अवसर दिया गया था। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आयोग ने जांच में सभी संबंधित पक्षों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को प्रयागराज समेत पांच जिलों के 292 केंद्रों पर हुई थी।जिसका अंतिम परिणाम 26 मार्च को घोषित किया और 25 जून 2021 को चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति शासन को भेजी गई।

Related Articles

Back to top button