अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की बैठक कीडगंज स्थित महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैद्य के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने किया. बैठक में दिनांक 20 जुलाई 21 को मथुरा में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश पाठक द्वारा महासभा के युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर डिब्बेवाला के उपस्थिति में युवा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की. उक्त पदाधिकारियों में प्रयागराज से महासभा के युवा इकाई में उपाध्यक्ष श्री असीम भारद्वाज. संघठन मंत्री श्री रोहित पान्डेय. व कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर श्री प्रभात पान्डेय व गौरव पान्डेय को चयनित किये जाने पर उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने खुशी जाहिर करते हुए. महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है | बैठक में उपस्थित सभी चयनित सदस्यों को बधाई दिया गया. और महासभा के लिये पूरी ईमानदारी से सहयोग तत्परता से करने की बात कही गयी. उक्त बैठक में संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री. राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी. श्रवण कुमार शर्मा. माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैद्य. पवन पान्डेय. अनिल मिश्रा. रजनीश तिवारी. चंदन तिवारी. विजय मिश्रा. गोपाल काला. बलराम शर्मा. अनंत पाण्डेय डम्पी. अरविंद भारद्वाज. सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे |


