बच्चे देश का भविष्य होते है – सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डी.आई.जी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज (अंग्रेजी माध्यम) के वार्षिकोत्सव ‘अविरल’ में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी सर्वेश त्रिपाठी बोल रहे थे। बच्चे देश के सच्चे सपूत हैं । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबन्धक, श्री पंकज जायसवाल जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आर्य कन्या विद्यालय स्वामी दयानन्द जी के सपनों को साकार करते हुए सदैव अग्रपंक्ति
में रहे, मैं इसका प्रयास करता रहता हूं। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘आर्य ज्योति-उद्वीपन’ का विमोचन भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वामी दयानन्द जी के जीवन पर आधारित नाटिका ने सबका मनमोह लिया।समूह नृत्य, देशभक्ति गान, फैशन शो आदि प्रस्तुतियों में सभी खो गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने सार्थक जायसवाल को पुष्प देकर सम्मानित किया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरित किये गये तथा एक्सीलेन्ट टीचर अवार्ड भी वितरित हुए। संचालन आकांक्षा व पूनम ने तथा धन्यवाद श्रीमती प्रगति ने किया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना जायसवाल, डॉ० रमा सिंह, डॉ० सुधा, डॉ ममता, डॉ0 रंजना त्रिपाठी, सोमा, आकांक्षा, आकृतिका, शिल्पी, अनुपमा श्रीवास्तव, कुसुम, शिखा, सुधा शुक्ला, सलोनी आदि उपस्थित
रहीं।




