भगवान शिव के शरण में आने से मनुष्य को आरोग्य ऐश्वर्य धन और संपूर्ण कामनाएं प्रदान करते हैं – स्वामी महेशाश्रम जी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री नागेश्वर धाम दंडी स्वामी आश्रम में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी और श्री नागेश्वर भगवान को दूध दही शहद पुष्प एवं गंगा जल से भगवान शिव का विधिवत पूजन हुआ ।
भगवान शिव ही शुभाशुभ फल के दाता हैं
यह जानकारी देते हुए
स्वामी महेशाश्रम जी महाराज
के कृपा पात्र शिष्य एवं आश्रम के संचालक धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी ने दी । स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव ही शुभाशुभ फल के दाता कहे जाते हैं। महाभारत में श्लोक आता है
*प्रदाता सर्वलोकानां विश्वं चाप्युच्यते महत् ।*
*ज्येष्ठ भूतं वदन्त्येनं ब्राह्णा ऋषयो परे ।।*
भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि भगवान शिव संपूर्ण लोगों को उन्हें उनकी अभीष्ट वस्तु देने वाले हैं महान विश्व उन्हीं का स्वरूप बताया गया है ब्राह्मण और ऋषि उन्हें सबसे ज्येष्ठ कहते हैं । यह देवताओं में प्रधान हैं। उन्होंने अपने मुख से अग्नि को प्रकट किया है। भगवान शिव नाना प्रकार के कुंडली में ग्रह बाधाओं से ग्रस्त प्राणियों को दुख से छुटकारा दिलाते हैं।स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा इसलिए प्रत्येक मनुष्य को भगवान शिव का आराधना करना चाहिए क्योंकि भगवान शिव के शरण में आने से मनुष्य को आयु आरोग्य ऐश्वर्य धन और संपूर्ण कामनाएं प्रदान करते हैं समस्त कामनाओं के अधिश्वर होने के कारण उन्हें ईश्वर कहते हैं इसलिए आप सभी इस पवित्र मास श्रावण में भगवान शिव का पूजन अभिषेक करके अपने जीवन में सुख शांति एवं भगवान शिव का कृपा प्राप्त करें । स्वामी महेशाश्रम जी महाराज आप सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भगवान शिव आप सभी पर अपनी कृपा और भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित करते रहें यही कामना हैं।स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के व्यवस्थापक स्वामी धनंजय स्वरूप जी ने बताया एक माह तक नागेश्वर धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना चलेगी इसी के साथ ही महाराज श्री स्वामी महेशाश्रम जी महाराज जी का चतुर्मास का कार्यक्रम प्रयाग से ही संपन्न होगा और इस कार्यक्रम में सभी प्रयाग के भक्त गण उपस्थित रहेंगे स्वामी धनंजयस्वरूप जी ने बताया आगामी 28 तारीख दिन बुधवार को नागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रयाग क्षेत्र के सभी भक्तगण अपने गुरु स्वामी महेशाश्रम जी महाराज जी का आशीर्वाद लेंगे । गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाएंगे इसी के साथ ही भंडारा व प्रसाद भी वितरण होगा।




