रोटरी इलाहाबाद रायल्स की कमान शाजिया, महिमा, रिचा के हाथ

पद ग्रहण समारोह आयोजित
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स का पद ग्रहण समारोह सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में रोटेरियन देवप्रिया मुखर्जी ने सभी क्लब सदस्यों को सम्मानित करते हुए अवार्ड दिया। क्लब की पूर्व अध्यक्षा रोटेरियन देवप्रिया मुखर्जी ने निर्वाचित अध्यक्ष रो0 शाजिया फरहान को कार्यभार प्रदान किया। इसी क्रम में पूर्व सचिव रो0 नूपुर अग्रवाल ने रो0 महिमा अग्रवाल को और पूर्व कोषाध्यक्ष रोटेरियन अरुणा अग्रवाल ने रो0 ऋचा अग्रवाल को पदभार प्रदान किया। रो0 शिवानी अग्रवाल ने समारोह का संचालन किया। मुख्य अतिथि डीजीई अनिल अग्रवाल ने क्लब को बधाइयां दीं और कहा कि विगत वर्षों की भाँति इस साल भी रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स अपने कार्यों से इस रोटरी वर्ष को नई ऊँचाइयों पर ले जायेगा। नई टीम में वाइस चेयरमैन रोटेरियन बानी मिड्ढा, ज्वांइट सचिव रो0 अलोशी अग्रवाल, सार्जेंट-इन-आर्म रो0 प्रियंका अग्रवाल एवं रोटेरियन डॉ० निधि जैन, एडिटर शिवानी अग्रवाल को पदभार दिया गया। मुख्य अतिथि का परिचय रोटेरियन राधिका गुलाटी ने दिया। बुलेटिन का विमोचन भी मुख्य अतिथि ने किया। पाँच नये सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की साज-सज्जा का कार्य रो० संगीता सांवला ने किया है। कार्यक्रम में एजी लिटरेसी रोटेरियन पूनम गुलाटी, रो0 संगीता मध्यान, रो0 शालिनी रत्नानी, रो0 गायत्री गुलाटी, रो0 गरिमा श्रीवास्तव, रो0 शालिनी तलवार, रो0 नीलिमा अग्रवाल और रो0 शालिनी जैन आदि उपस्थित रहीं।



