Latest

मकर संक्रांति पर बच्चों के बीच पहुंची डॉ. कीर्तिका, बांटी पतंग

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मकर संक्रांति के मौके पर बच्चों के बीच पहुंची भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने पंतग वितरित किया। वात्सल्य सेवा समिति की ओर से अशोक नगर में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में बच्चों को पतंग व परेती दिया। उन्होंने बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाया।
डॉ. कीर्तिका ने संबाेधित करते हुए कहा कि एक समय होता था जब बच्चे पतंग उड़ाने के लिए मकर संक्रांति पर्व का इंतजार पूरे वर्ष किया करते थे लेकिन जैसे इसकी परंपरा ही खत्म होती जा रही है। इसका प्रमुख कारण है कि बच्चे मोबाइल व इंटरनेट की दुनिया में मशगूल हैं। बच्चों को अपने इस पर्व को समझने की जरूरत है। पतंग उड़ाना भी किसी प्रतिस्पर्धा से कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का भी आह्वान किया कि उन्हें अपने बच्चों को आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास, दीप द्विवेदी, चंद्रशेखर मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में वह नया कटरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां बच्चों में पतंग वितरित किया। यहां अमन केसरवानी, अनिरूद्ध जगराम, हिमांशु मौर्या, अमन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button