Latest

अयाज खान के साथ रोमांस करते नजर आयेगी काजल पाण्डेय

( अनुराग शुक्ला ) लखीमपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। आजकल अयाज खान और काजल पांडे की रोमांस के चर्चे पूरे शहर में है। अरे हां भाई इसे रियल मत समझिएगा । हम रील लाइफ की बात कर रहे हैं ।आप को बताते चले भोजपुरी फिल्म बलमुआ नदिया पार के की शूटिंग आजकल लखीमपुर खीरी में विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही है । इस फिल्म में भोजपुरी सिने तारिका काजल पांडे अयाज खान की अपॉजिट काम कर रही हैं। फिल्म में पिछले दिनों रोमांस के कुछ दृश्य फिल्माए गए जिसमें अयाज खान संग काजल पांडे रोमांस करती हुई नजर आईं,  और उनकी जोड़ी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । वैसे आपको बताते चलें कि काजल पांडे इससे पहले दूल्हा मिलल दिलदार रंगबाज ,में काम कर चुकीं  है । और हाल में ही एक बताशा 12 हसीना को साइन की है। इसके अलावा इन्होंने फ़िल्म भोजपुरिया में दम बा में आइटम सांग करती हुई नजर आएंगी है । फिल्म बलमुआ नदिया पार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक लव स्टोरी है साथ में एक्शन ड्रामा और सस्पेंस से भरा है। फिल्म में इनके ऑपोजिट अयाज खान और साथ में स्थानीय कलाकार के साथ भोजपुरी फिल्म के दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल व  प्रतिष्ठा ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे हैं यह फिल्म धर्मेंद्र सिने आर्ट एवं आईरिश फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही है । इस फिल्म के निर्माता धर्मेंद्र तिवारी एवं नौशाद अली राहत है। फिल्म के निर्देशक संदीप मिश्रा नेताजी हैं। फिल्म के डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी का कार्यभार अमिताभ चन्द्रा निभा रहे हैं । इस फिल्म के कथा एवं गीत नौशाद खान लिखे हैं।  संगीत नौशाद अली राहत ने दिया है । फिल्म के पटकथा व संवाद राजा ठाकुर लिखे हैं। इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर हाशिम खान और पी आर ओ अरविंद मौर्या हैं।

Related Articles

Back to top button