सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी मदद की जा रही है- अवंतिका टंडन

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी प्रयागराज में covid-19 वैश्विक महामारी का ग्राफ कम होते ही प्रयागराज में जरूरतमंदों की मदद के लिए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने कमर कसी और 200 जरूरतमंदों परिवारों को राशन के साथ-साथ सब्जी मुहैया कराई सिविल लाइंस व्यापार मंडल का यह कार्यक्रम निरंतर कई दिनों से चल रहा है जिसमें जरूरतमंदों को आटा दाल चावल धनिया मिर्चा वा आलू प्याज मुहैया कराया जा रहा है । जिसमें गरीब निर्धन असहाय लोगों के घर पहुंच कर व्यापार मंडल के लोग राशन पहुंचा रहे हैं। पहले सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की कमेटी जरूरतमंदों की खोज कर जांच करती है कि वाकई इन्हें राशन की आवश्यकता है। उसके बाद दूसरी टीम वहां पहुंचकर उन परिवारों को कच्चा अनाज मुहैया कराते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में समस्त व्यापारियों ने मिलकर योजना बनाई और उसके बाद उस योजना पर जरूरतमंदों को कच्चा अनाज मुहैया कराया जा रहा है।सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने बताया कि सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल निरंतर ही समाज के लिए कुछ ना कुछ करता रहता है। इसी क्रम में अब जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी मदद की जा रही है। जिसमे विशेष योगदान अतुल जयसवाल, अमित कक्कड़ कृष्णा अग्रवाल, सुश्लेन्द्र सारिकवाल, उमंग ग्रोवर आशीष जैस्वाल प्रमोद बंसल सौरभ जयसवाल नारायण चतुर्वेदी अनुज सिंह अरविंद अग्रवाल अंकित रस्तोगी अंकित अग्रवाल पल्लवी अरोरा ,मोनिका गौड़,सवें, असरा, निहारिका प्रगति रूबी प्रेरणा अंकीमा, वैशाली ने दिया ।
इस पूरी योजना पर काम कर रहे सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह महिला मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह निलेश केसरवानी बबलू सिंह रघुवंशी विशाल कनौजिया जेएस विर्दी पंकज चौधरी राजू पासी अरविंद यादव विकी टंडन पंकज जयसवाल व प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष लालू मित्तल आदि लोगों का सहयोग मिल रहा है।



