Latest

संगम में जलभराव: घाट पुरोहित से लेकर आमजन का पलायन शुरू, तस्वीरों में प्रयागराज

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लगातार बारिश के कारण तराई इलाकों में अब बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे उत्पन्न होने लगी है । इस स्थिति का केंद्र बिंदु प्रयागराज जैसे शहर है ।

संगम क्षेत्र का जलस्तर बढ़ने के कारण लेटे बड़े हनुमान जी मंदिर से लेकर संगम के तटीय क्षेत्रों में जलभराव होना शुरू हो गया है

घाट पुरोहित एवं अन्य लोगों को संगम क्षेत्र को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन

जहां दो नदियों का मिलन स्थल है । एक और प्रयागराज में जमुना नदी का जलस्तर हथिनी कुंड बैराज जैसे बांध से छोड़े गए पानी की वजह से बढ़ता चला जा रहा है । वहीं पहाड़ों में हुई लगातार बारिश और बादल फटने की छोटी-मोटी घटनाओं की वजह से गंगा नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है । जिसकी वजह से प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है । प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं । और क्षेत्रों में लगातार बाढ़ के प्रति लोगों को सचेत कर रही है ।प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज के विभिन्न जगह पर केंद्रित की गई है ।

जो कि बाढ और उसे समांतर उस पर होने वाली स्थितियों पर कड़ी निगाह रखी हुई है । जहां एक और संगम क्षेत्र का जलस्तर बढ़ने के कारण लेटे बड़े हनुमान जी मंदिर से लेकर संगम के तटीय क्षेत्रों में जलभराव होना शुरू हो गया है ।
घाट पुरोहित एवं अन्य लोगों को संगम कि केंद्रीय क्षेत्र को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है । प्रशासन द्वारा वही क्षेत्रों पर बस्तियों और आसपास के क्षेत्रों में घोषणा करते हुए उन को सुरक्षित स्थानों में निकल जाने के लिए आगाह किया जा रहा है । प्रयागराज का प्रशासन भी इस मामले में मुस्तैद है। और वह भी लगातार विभिन्न प्रखंडों की सहायता से नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर कड़ी निगाह रखी हुई है।

: गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम पर कुछ इस तरह नजर आया।

गंगा जी के बीच में देवराहा बाबा संस्था द्वारा अखंड ज्योति जलता हुआ गंगा में बाकी हिस्सा डूबा हुआ।

गंगा यमुना का पानी उफान पर झूसी स्थित क्रिया योग आश्रम के दीवाल पर पहुंची गंगा का जल।

गंगा यमुना का मिलन सरस्वती पूरी तरह जलमग्न।

गंगा का जलस्तर उफान पर जल का बृहद रूप।

गंगा का जल स्तर बांध किनारे पहुंचा अभी सड़क तक ही पहुंचा है।

संगम किनारे तीर्थ पुरोहितों द्वारा सुरक्षित जगह सामान ले जाते हुए।

एसडीआरएफ प्रयागराज द्वारा दारागंज दशासुमेर घाट से संगम तक लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी देते ।

 

Related Articles

Back to top button