Latest

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती-समारोह ‘कवि दिवस’ पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन

(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान में गाँधी सभागार में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती-समारोह ‘कवि दिवस’ पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा तथा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सम्मानित कवियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर एकेडेमी के अध्यक्ष डाॅ उदय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए एकेडेमी के अध्यक्ष डाॅ उदय प्रताप सिंह ने कहा ‘डाॅ जगदीश गुप्त की संकल्पना और डाॅ राम कुमार वर्मा की प्रेरणा से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्मदिवस कवि-दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई। इस अवसर पर एकेडेमी का उद्देश्य होता है कि कवियों को मंच प्रदान किया जाय’। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री गुलाब सिंह (प्रयागराज) तथा संचालन डाॅ. विनम्रसेन सिंह ने किया। काव्य-गोष्ठी में समाज की विसंगतियों पर प्रहार करते हुए कविताएँ सुनायी गयीं। विशेषकर सामाजिक सरोकारों से रुबरु होते हुए रचनाकारों ने रचनाओं ने विविध रंग उड़ेले जिनका रसास्वादन करके श्रोता भाव विभोर हो गये। समस्त कवियों का काव्य-पाठ साथ में संलग्न है –
कार्यक्रम के अंत में एकेडेमी के अध्यक्ष डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर रामनरेश तिवारी ‘पिण्डीवासा’, डाॅ. अमिताभ त्रिपाठी, श्रीराम मिश्र ‘तलब जौनपुरी’, डाॅ. सरोज सिंह डाॅ. नीलिमा मिश्रा, डाॅ. मानेन्द्र प्रताप सिंह, श्री एम. एस. खान, डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. पीयुष मिश्र ‘पीयुष’, हीरा लाल,  आदि उपस्थित रहे।  

 

Related Articles

Back to top button